बदायूं

Budaun: कार पर चेयरमैन लिखाकर रौब गांठ रहा नगर पालिका का बाबू, सभासदों ने की डीएम से शिकायत

Connect News 24

Nagar Palika clerk is showing off by writing 'Chairman' on his car in Budaun

बिल्सी नगर पालिका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में नगर पालिका परिषद बिल्सी के कुछ सभासदों ने डीएम को एक पत्र भेजकर पालिका के एक लिपिक की कार पर चेयरमैन लिखे होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष ने इसकी जांच कराने की बात कही है। 

पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से तैनात एक लिपिक अपनी कार पर चेयरमैन नगर पालिका परिषद बिल्सी लिखवाकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। लिपिक जगह-जगह अपना रौब झाड़ता रहता है, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी अनजान बना दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें- बेटे ने दिलाई मां को फांसी की सजा: ‘मम्मी ने मिट्ठू से कहा था- इसे फिनिश कर दो…’ मेरे सामने पापा को मार डाला

सभासद अजीत गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, उमेश बाबू, राहुल माहेश्वरी एवं चंचल ने डीएम से लिपिक के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि इस तरह का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। यदि है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button