बदायूं

Budaun News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर रामपुर के युवक से 1.80 लाख ठगे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST

बदायूं। रामपुर जिले के एक युवक से दुबई में काम दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने बिसौली के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि आरोपियों ने उसे दुबई भेजा भी था, लेकिन काम न मिलने पर वह लौट आया। उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज की।

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी जाहिद हुसैन का कहना है कि उसकी बिसौली के मोहल्ला गदरपुरा निवासी अयान से मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि वह लोगों को दुबई भेजकर काम दिलाता है। जाहिद हुसैन भी उसकी बातों में आ गया। उसने कई किस्तों में अयान को 1.80 लाख रुपये दे दिए।

अयान ने कहा था कि वह उसे दुबई में अच्छा काम दिलाएगा और अच्छा वेतन मिलेगा। 11 मई, 2021 को अयान ने उसे दुबई भेज दिया, लेकिन वहां उसे काम नहीं मिला। इसलिए वह लौट आया। उसने बिसौली आकर अयान से अपने रुपये मांगे, लेकिन उसने अपने साथी जुनैद के साथ मिलकर जाहिद हुसैन से गालीगलौज की और धमकी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button