बदायूं

Budaun News: 75 लाख से सुधरेंगी शहर की 12 गलियां

Connect News 24

– मुख्यमंत्री अल्पविकसित, मलिन बस्ती योजना से मिला है रुपया, जल्द शुरू होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शहर की 12 प्रमुख गलियों की सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन ने 75 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। गलियों की हालत सुधरने से मोहल्ले वालों को बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निजाद मिल जाएगी।

शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक का हाल-बेहाल है। लोगों का इन गलियों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के माध्यम से 12 गलियों की सड़कें बनवाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। अब इन्हें स्वीकृति मिल गई है। इन गलियों की हालत सुधारने के लिए शासन ने 75 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना के तहत बनने वाली इन गलियों की सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शहर विधायक ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित मोहल्लों के नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे। उम्मीद है कि बरसात से पहले इन सड़कों का निर्माण कार्य हो जाएगा, ताकि संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो और लोगों को उसका लाभ मिल सके। यह काम जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराया जाएगा। विधायक ने कहा है कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

ये गलियां हुईं हैं शासन से स्वीकृत

-विजय नगर कॉलोनी में गली नंबर चार मनोज कश्यप के घर से उमेश राठौर के घर तक, इसी मोहल्ले में विजय कुमार कश्यप के घर से चमन लाल कश्यप के घर तक, कविता ग्रोवर के घर से गोपाल मिश्रा के घर तक सड़क का निर्माण होगा

-मोहल्ला ब्राह्मपुर-नई बस्ती में राजू के घर से राजेश सिंह के घर तक

-मीराजी की चौकी मोहल्ले में रामनाथ के घर से वेदराम के मकान तक

-मड़ई चौक में आनंद पान वालों की गली

-गांधीनगर में सचिन सक्सेना के घर से अनुज के मकान तक सड़क नाली का सीसी निर्माण होगा

-कल्याण नगर में वेद राम के घर से मोनू के मकान तक

-मोहल्ला आदर्श नगर में ऋषि पाल के मकान से शिव कुमार के घर तक

-मोहल्ला शेख पट्टी में स्वर्गीय सुनील दत्त के मकान से अमरनाथ कपड़े वालों की सड़क और नाली का निर्माण होगा, स्टेट बैंक के एटीएम राम प्रकाश मौर्य के मकान तक

-गांधी ग्राउंड स्थित फोटोस्टेट की दुकान वाली सड़क और नाली का निर्माण होगा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button