बदायूं

Budaun News: बीएड की प्रवेश परीक्षा 15 जून को छह सेंटरों पर होगी

Connect News 24

– दास डिग्री कॉलेज, एसकेआईसी में बनाए गए हैं दो-दो सेंटर

– बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी करा रहा है इस बार परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उप्र संयुक्त बीएड परीक्षा 15 जून को होगी। इस बार यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी करा रहा है। जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दास डिग्री कॉलेज और एसकेआईसी में दो-दो सेंटर बनाए गए हैं। अधिकारियों ने भी अपनी तरफ से परीक्षा को नकलविहीन बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले में कुल 3294 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड की प्रवेेश परीक्षा 15 जून को कराने जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा छह केंद्रों पर कराई जाएगी। शहर में स्थित नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में दो-दो सेंटर बनाए गए हैं।

इसके अलावा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 3294 परीक्षार्थी शामिल होंगे। गहन तलाशी के बाद में ही परीक्षार्थियों को सेंटर के अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। साथ ही परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके अलावा 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट आदि की दुकानों खुलने की इजाजत नहीं होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button