पीलीभीत

Pilibhit News: युवक ने लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा

Connect News 24

Youth set fire, seriously scorched

सीएचसी पूरनपुर में आग से झुलसे युवक से जानकारी करते सीओ सुनील दत्त। संवाद

पूरनपुर। शेरपुरकलां निवासी लुल्ला उर्फ अफजाल के पुत्र सनी (23) ने घर में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इससे वह 90 प्रतिशत जल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाया गया। सूचना पर सीओ सुनील दत्त ने सीएचसी पहुंचकर सनी से घटना की जानकारी की।

घटना शुक्रवार शाम की है। घर में सनी ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। सनी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। घरेलू विवाद के चलते आग लगाने की बात सामने आई है। सनी का उपचार करने वाले चिकित्सक राशिद ने बताया कि सनी आग से 90 प्रतिशत जला है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सनी तीन महीने पहले अलीगढ़ मजदूरी करने गया था। वहां उसने पत्नी से विवाद पर अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी सनी नशे में था। कोतवाल ने बताया कि सनी कई बार संरक्षित पशु हत्या में जेल भी जा चुका है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button