पीलीभीत

Pilibhit News: 21 शिकायतें आईं, निस्तारण सिर्फ एक का

Connect News 24

21 complaints came, disposal of only one

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद

कलीनगर समेत पांचों तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अतुल शर्मा ने कलीनगर तहसील में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन अफसर सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण करा सके। डीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने तहसील दिवस में पहुंचने से अन्य अफसर सतर्क दिखे। 21 शिकायतों में अधिकांश राजस्व, विद्युत संबंधित रहीं। इस दौरान सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, एसडीएम शिखा शुक्ला भी मौजूद रहे।

बीसलपुर। उपजिलाधिकारी संदीप यादव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस मे आईं 13 में केवल एक शिकायत का निस्तारण हुआ। उपजिलधिकारी ने शेष शिकायतें निस्तारण का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंप दीं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला, तहसीलदार करम सिंह भी मौजूद रहे। संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया।


18 वर्षों से लगा रही थाना-तहसीलों के चक्कर, पर नहीं हट सका कब्जा

बीसलपुर। गांव रंपुरा नगरिया निवासी दिव्यांग विमला देवी दो खेतों पर गांव के ही आठ दबंगों ने पिछले 18 वर्षों से कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हैं। वह पिछले 18 वर्षों से अधिकारियों के लगातार चक्कर लगा रही है। हर समाधान दिवस में जाती है लेकिन आज तक कब्जा नहीं हट सका है।

विमला देवी का कहना है कि दोनों खेतों पर कब्जा हो जाने से काफी दिक्कत हो रही है। पति बीमार रहते हैं। वह किस तरह पेट पाल रही है। उन्होंने शनिवार को हुए समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया। कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि वह चार दिन पूर्व ही आए हैं। पहली बार मामला संज्ञान में आया है जांच करवाई जा रही है।

कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर। गांव ढका जमीमा पूरनपुर निवासी जूबी, शब्बो, रेशमा, जैनव, रेहाना आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के कुछ लोगों पर अपराधी होने आदि का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद

पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button