बदायूं

Budaun News: बिसौली में सोतनदी पुल से 14 से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST

बदायूं। शाहबाद, बिसौली, कछला मार्ग पर बिसौली में रानेट चौराहे के पास सोतनदी का पुल है, जो क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जांच के लिए 20 अगस्त को चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। टीम ने जांच में पुल को भारी वाहनों के आवागमन के लिए अनफिट पाया और तत्काल भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने की संस्तुति की।

डीएम मनोज कुमार की अनुमति के बाद में बिसौली के रानेट चौराहे के पास बने सोतनदी के पुल से 14 अक्तूबर की रात 12 बजे से भारी वाहनों को आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में भारी वाहन बिसौली-वजीरगंज, बिल्सी, कछला मार्ग या बिसौली-औरछी-इस्लामनगर-रानेट चौराहे पर होकर जाएंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button