Budaun News: बिल्सी और उसहैत इंस्पेक्टर समेत 21 पुलिसकर्मी बदले
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार रात बिल्सी और उसहैत इंस्पेक्टर समेत 21 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। उन्होंने उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया था, लेकिन बाद में उनका स्थानांतरित निरस्त कर दिया गया।
एसएसपी ने बिल्सी में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह और उसहैत में तैनात वीरपाल सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा है। पुलिस लाइन में तैनात बृजेश कुमार सिंह को बिल्सी और पुलिस लाइन में तैनात राजेंद्र बहादुर सिंह को उसहैत का चार्ज दिया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात राजेश कुमार को वाचक बनाया गया है।
इधर, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच, एसआई राजेश कौशिक को पीआरओ, एसआई रामानंद गिरि और नरेश कुमार को उसावां, सत्यवीर सिंह को हजरतपुर, छतरपाल सिंह को यूपी 112, राजदीप सिंह को इस्लामनगर, सुशील कुमार विश्नोई को दातागंज, बाबूराम फैजगंज बेहटा, नेपाल सिंह को सिविल लाइंस, प्रमोद कुमार को उसहैत, इंतजार हुसैन को हजरतपुर, जितेंद्र सिंह को यूपी 112 किया गया है। जब्बार अली और शैलेंद्र सिंह का तबादला निरस्त कर दिया है।