बदायूं

Budaun News: कान्हा गोशाला कुंवरगांव में बनेगी, 34 लाख मिले

Connect News 24

Kanha Gaushala will be built in Kunvargaon, 34 lakhs received

कुंवरगांव में सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंंश। संवाद

राहत की बात

– दो से तीन में दिन में भूमि भी कर दी जाएगी फाइनल

– पूरे निर्माण पर एक करोड़ 65 लाख रुपये आएगी लागत

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/ कुंवरगांव। सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं, जो किसानों से लेकर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसको लेकर पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अब शासन द्वारा कान्हा गोशाला खोलने के लिए पंचायत को 34 लाख रुपये मिल गए हैं। दो से तीन में दिन में भूमि भी फाइनल कर दी जाएगी।

जिलेभर में छुट्टा गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इसको लेकर कई बार जिले में लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा चुका है। यहां तक कि परेशान लोगों ने छुट्टा गोवंशों को स्कूलों से लेकर पंचायत भवनों तक में बंद कर दिया था। बाद में पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद में उनको मुक्त कराया गया। अधिकांश पकड़े गए गोवंशों को गोशाला पहुंचा गया तो कुछ यूं ही छोड़ दिया गया। ऐसे में कुंवरगांव के लोग भी बेहद परेशान थे। उनकी परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने शासन से गोशाला खोलने की मांग की थी।

सोमवार को शासन से धनराशि भी आवंटित कर दी गई। नगर पंचायत ईओ रविचंद्र ने बताया कि यह गोशाला एक करोड़ 65 लाख रुपये में बनाई जाएगी। इसमें से पहली किश्त के रूप में 34 लाख रुपये पंचायत को प्राप्त हो गए हैं। अब इसको बनाने के लिए जल्द ही जमीन की तलाश की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button