Budaun News: पहली पाली में 4597 और दूसरी पाली में 4550 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
– शहर में 18 केंद्रों पर हुई प्रारंभिक परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में पहली बार उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा हुई। परीक्षा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज समेत जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 7364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में 4597 और दूसरी पाली में 4550 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा अब तक मंडल मुख्यालय पर होती थी। ऐसे में परीक्षार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन पहली बार यह परीक्षा जिले में कराई जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसको लेकर पुलिस- प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी तरफ से तैयारी कई दिन पहले कर ली थी।
रविवार को शहर के 18 कॉलेजों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चली। दूसरी पाली में 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम मनोज कुमार लगातार अधिकारियों की बैठक लेते रहे।
परीक्षा के समय दौड़ते रहे सचल दल
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जो दोनों पालियों के दौरान वहां पर मौजूद रहे। इसके अलावा तीन-तीन केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। इसके अलावा सचल दल भी लगातार केंद्रों पर निरीक्षण करता रहा। हालांकि इस दौरान केंद्रों पर कोई भी अनुचित चीजों का उपयोग करते हुए नहीं मिला।
इन कॉलेजों में हुई परीक्षा
शहर के राजकीय महाविद्यालय, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, गिंदो देवी महिला इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज(ए, बी), कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला शर्की, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीपॉल स्कूल, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई।
हिंदी और अंग्रेजी में भ्रमित हुए परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम पाली में हुए प्रश्न पत्र में कुछ भ्रामक स्थितियों का सामना भी परीक्षार्थियों को करना पड़ा। परीक्षार्थियों के अनुसार, इसके कारण उन्हें परेशानी हुई। एक प्रश्न में अंग्रेजी में वायरस तो हिंदी में विषाणु लिखा था। उसी प्रश्न के एक उत्तर में अंग्रेजी में पेप्टिक अल्सर तो हिंदी में पेप्टिक व्रण लिखा था। ऐसे ही आर्टिकल 109 लिखा था, जबकि हिंदी में अनुच्छेद ही लिखा था।
जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित चीजों को उपयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी पूरी तरह से सक्रिय रहे। साथ ही सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रही। जिसकी वजह कोई भी अंजान व्यक्ति केंद्रों के आसपास तक नहीं पहुंच सका।
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
परीक्षार्थी बोले, 50 किलोमीटर की दूरी में अगर परीक्षा केंद्र मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं
फोटो-5
एक बार आगरा परीक्षा देने के लिए गए थे। पूरा दिन खराब हुआ, साथ ही केंद्र तलाशने में काफी दिक्कत हुई थी। आगरा में लोकल स्तर पर किराया बहुत ज्यादा खर्च हुआ, जो आम दिनों की अपेक्षा दोगुने से भी ज्यादा था। ऐसे में जिला स्तर पर परीक्षा होने से काफी राहत है। इससे समय और पैसा दोनों की बचत हुई।
-अर्पित, कासगंज
फोटो-6
परीक्षार्थी को 50 किलोमीटर की दूरी में अगर परीक्षा केंद्र मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इससे परीक्षार्थी का काफी समय बचेगा। दूरी कम होने से वह अपने वाहन आदि से भी जा सका है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। पिछली बार परीक्षा दी तो घर से 120 किलोमीटर दूर सेंटर गया था।
-राहुल कुमार, शाहबर, कासगंज
फोटो-7
परीक्षा देने के लिए सेंटरों को काफी ज्यादा दूर बनाया जाता रहा है। इसकी वजह से परीक्षा देने के लिए पहुंचते-पहुंचते थकावट होने लगती है। इसका असर परीक्षा में साफ तौर पर दिखाई देता है, लेकिन बार ऐसा नहीं हुआ। सेंटर को जिला स्तर पर ही बनाया जाए।
-सरिता, कासगंज
फोटो-8
अब तक ये परीक्षा मंडल स्तर पर होती थी। ऐसे में संबंधित मंडल तक पहुंचने में ज्यादा टेंशन नहीं होती थी। जितनी टेंशन वहां पर सेंटर को तलाशने के लिए और ट्रेवलिंग करने में होती थी, लेकिन जिलास्तर पर परीक्षा होने से उस झंझट से छुटकारा पूरी तरह से मिल गया है। इसकी वजह से परीक्षा बढि़या से दे सके।
-शिखा, फर्रुखाबाद
फोटो
डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बदायूं। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले राजकीय पॉलिटेक्निक, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या देवी मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल ने दास डिग्री कॉलेज और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। संवाद

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परिक्षार्थी।संव