बदायूं

Budaun News: ककोड़ा मेले के लिए लगाईं 50 रोडवेज बसें, 43 रुपये किराया

Connect News 24

बदायूं। परिवहन निगम की ओर से ककोड़ा मेले में 50 रोडवेज बसें लगाई गईं हैं। इनमें 10 बसें नियमित हैं और 40 दिल्ली-बदायूं रूट पर चलने वाली हैं। बदायूं से मेले तक का किराया 43 रुपये निर्धारित किया गया है। दिल्ली रूट की हर बस एक चक्कर मेले का जरूर लगाएगी।

ककोड़ा मेले में परिवहन निगम की ओर से बस स्टैंड बनाया गया है, जहां पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मेले के लिए 50 रोडवेज बसें लगाई गईं हैं। इनमें 10 बसें नियमित रूप से बदायूं से ककोड़ा मेले तक आएंगी-जाएंगी, जबकि 40 बसें ऐसीं हैं जो दिल्ली-बदायूं रूट पर चलती हैं लेकिन ये दिल्ली जाने से पहले या लौटने के बाद एक चक्कर मेले का लगाएंगीं। भीड़ बढ़ने पर और बसों का इंतजाम किया जाएगा। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि मेले के लिए बसों की व्यवस्था कर दी गई है। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button