बदायूं
Budaun News: 60 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 11 लाख वसूले

शिविर में लोगों का पंजीकरण करते विभाग के कर्मचारी। संवाद
बिल्सी। गांव सिरासौल कुंवरसहाय पट्टी में बृहस्पतिवार को एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया, जिसमें गांव समेत आसपास के 60 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया।
विभाग ने करीब 11 लाख रुपये की धनराशि वसूली। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना अभी दो दिन और चलेगी। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, कुंवरपाल, आकाश कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद



