बदायूं
Budaun News: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में रोपे गए 835865 पौधे
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में, सांसद संघमित्रा मौर्या के साथ में दो चंदन के पौधों का रोपण किया। इसके बाद शहीद स्थल पर पौधरोपण किया गया।
वहीं डायट स्थित आडिटोरियम परिसर में अमृत वाटिका की स्थापना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, प्रभागीय निदेशक अशोक कुमार सिंह ने पौधारोपण किया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधों का रोपण किया गया।
वहीं जिलेभर में पौधरोपण महाअभियान के तहत 15 अगस्त 2023 को आवंटित लक्ष्य 813200 के सापेक्ष कुल 835865 पौधों का रोपण किया गया। संवाद