शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कूड़े के वाहन में रखकर बांटा तिरंगा

Connect News 24

Tricolor distributed by keeping in garbage vehicle

तिलहर में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखे हुए तिरंगा ध्वज

तिलहर। नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में तिरंगा रखकर वितरित किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। एसडीएम अंजली गंगवार ने मामले का संज्ञान लेते हुए जहां नगरपालिका ईओ कल्पना शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं पालिका ईओ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नगरपालिका की ओर से 14 अगस्त की शाम नगरवासियों को तिरंगा वितरण करने का कार्यक्रम चलाया गया। वितरण कर रहे कर्मचारियों ने तिरंगा को नगरपालिका की कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी में रखकर उनका वितरण शुरू कर दिया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 15 अगस्त को नगर पालिका में ध्वजारोहण के बाद हुए कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन हाजरा बेगम और उनके पति पूर्व अध्यक्ष इमरान खान ने तिरंगा के अपमान पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

उधर, राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा और महासचिव राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन दिया। मांग की गई कि तत्काल दोषियों को निलंबित किया जाए। आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, राजीव पटेल, अनुराग शर्मा, अमृत सिंह, विजेंद्र कुमार, हरिओम वर्मा, वीरेंद्र पटेल, अनिल कुमार गंगवार, राजीव पटेल आदि शामिल रहे।

तिलहर में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखे हुए तिरंगा ध्वज

तिलहर में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखे हुए तिरंगा ध्वज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button