बदायूं

Budaun News: रेलवे ट्रेक के पास युवक का खून से लथपथ शव मिला

Connect News 24

– बिनावर थाना क्षेत्र में हुई घटना, शव की शिनाख्त नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनावर। थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक के पास युवक का खून से लथपथ शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

शुक्रवार की रात करीब दो बजे गांव खुनक के पास रेलवे ट्रेक के किनारे युवक का शव पड़ा था। फसलों की रखवाली कर घर जा रहे कुछ लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार की सुबह आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक की उम्र करीब 35 साल है। वह नीले रंग की टी-शर्ट जिस पर न्यूयॉर्क लिखा है, काली रंग की पैंट पहने हुए था। इधर, शव की दशा देखते हुए आसपास के लोग हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में एसएचओ रिषीपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई लगती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button