Budaun News: टायर फटने से पेड़ से भिड़ी कार में लगी आग

08बीडीएन25-दबतोरी में रोड पर खड़ी जली कार। संवाद
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद कार जलकर राख हो गई।
रविवार की देर रात गांव संग्रामपुर निवासी 43 वर्षीय तौफीक अपने साथी तस्लीम के साथ अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान संग्रामपुर से आसफपुर रोड पर गांव वायपुर के मोड़ पर अचानक कार का टायर फट गया, इससे कार अनियंत्रित होती हुई पेड़ से टकरा गई। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि कार में आग लग गई। कार सवारों ने खिड़की को तोड़कर अपनी जान बचाई। आग की लपटें काफी देर तक उठती रहीं। इससे कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। संवाद