बदायूं

Budaun News: नौकर को बंधक बनाकर करंट लगाने का आरोप

Connect News 24

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में अपनी मेहनत के रुपये मांगने गए नौकर को शातिर अपराधी ने अपने बेटों के साथ बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे करंट भी लगाया। किसी तरह से नौकर उनके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पवन श्रीवास्तव लोची नगला निवासी सतीश पटेल के यहां नौकरी करता था। उसका काम ई-रिक्शों की रखवाली का था। इसी बीच सतीश कई मुकदमों में जेल चला गया तो उसको एक महीने का पैसा नहीं मिला।

आरोप है कि पवन अपना पैसा मांगने सतीश के घर पहुंचा तो सतीश और उसके पुत्र शिवम और कुनाल ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर मारापीटा और उसको करंट लगाया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button