बदायूं

Budaun News: पांच अपराधियों पर की गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

Connect News 24

कादरचौक। एसओ उदयवीर सिंह ने क्षेत्र के पांच अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दुर्जन नगला निवासी राजकुमार उर्फ लड़ैते गिरोह का सरगना है। वह लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है।

उसके गांव का सूरजपाल, वीरभान, घसनगला का राजेंद्र और मोहन नगला का सतीश उसके गिरोह के सदस्य हैं। एसओ के मुताबिक वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में ककोड़ा मेला और अन्य सुरक्षा व्यवस्था देखने निकले थे। इसी दौरान पता चला कि इन अपराधिक प्रवृत्ति के लेागों ने अवैध रूप से धनराशि जमा की है। इनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button