बदायूं

Budaun News: न्यायालय परिसर में लगाया गया अतिरिक्त सुरक्षा बल

Connect News 24

Additional security force deployed in court premises

न्यायालय गेट पर चेकिंग करता पुलिसकर्मी। संवाद

बदायूं। गैंगस्टर जीवा हत्याकांड के बाद स्थानीय न्यायालय परिसर में बढ़ाई गई चौकसी शुक्रवार को भी जारी रही। न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक चौकसी बरती गई। मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही वादकारियों को अंदर जाने दिया।

बृहस्पतिवार से ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता पहले से ज्यादा बरती जा रही है। शुक्रवार को भी न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने न्यायालय की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान सुबह से ही सुरक्षाकर्मी गेट पर मुस्तैद रहे। यहां आने वाले वादकारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। संदिग्धों पर भी विशेष निगरानी की गई। न्यायालय के अंदर भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम दिखाई दिए। सीओ सिटी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर न्यायालय की सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के टिप्स दिए गए हैं। वह अपने स्तर से भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button