बदायूं

Budaun News: अलापुर पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Connect News 24

अलापुर। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर थाना पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को नशा न करने की जगह-जगह शपथ दिलाई गई।

थाना पुलिस ने एसएचओ हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में सोमवार को विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर थाना पुलिस और गणमान्य व्यक्तियों के साथ नारे लिखी तख्तियों के जागरूकता रैली निकाली। करीब एक घंटे तक नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही लोगों से अपील की गई कि आप लोग अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें। कहीं वह गलत लोगों की संगत में पड़कर किसी नशे का आदी न हो जाए। युवा पीढ़ी आजकल इस और ज्यादा भाग रही है। इस मौके पर चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, उरेंदर सिंह, अर्जुन सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button