बदायूं

Budaun News: दरोगा बनकर हड़काने वाले तीनों आरोपी जेल भेजे

Connect News 24

बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दरोगा बनकर एक युवक को हड़काने और गालीगलौज करने के आरोपी तीनों युवकों का चालान कर दिया। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी ओमेंद्र सिंह का कहना है कि उसने बीमार बहन के लिए ऑनलाइन दवा मंगाई थी, लेकिन उससे फायदा नहीं हुआ।

कुछ दिन पहले उझानी निवासी कुलदीप ने दवा कंपनी का मैनेजर बनकर उनसे बात की। उसने और दवा भेजने के लिए कहा, लेकिन ओमेंद्र ने मना कर दिया। इस पर कुलदीप ने उनके साथ गालीगलौज की। चार नवंबर को उसहैत निवासी अजीत कुमार की कॉल आई। उसने खुद को सिविल लाइंस थाने का दरोगा बताते हुए गालीगलौज की। बाद में बिल्सी के डंपी ने भी खुद को दरोगा बताकर धमकाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उनका चालान कर दिया गया। बाद में न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button