बदायूं

Budaun News: सत्यनारायण की कथा सुनने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

Connect News 24

All troubles go away by listening to Satyanarayan's story.

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में कथा सुनते लोग। संवाद

बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शनिवार को भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान बाबा के भक्तों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथावाचक पंडित आशीष वशिष्ठ ने कहा कि जो भी भक्त भगवान सत्यनारायण की कथा को ध्यानपूर्वक सुनता है। भगवान उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। वह अपने भक्त का कल्याण करते है।

उन्होंने कहा कि लोगों को सत्यनारायण की कथा को हमेशा ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। कथा के समापन पर महंत संजय कुमार शर्मा ने आरती की। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, श्रेया शर्मा, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकी नन्दन, मनोज कुमार, नितिन कुमार, राजेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button