बदायूं

Budaun News: कछला में हाईवे पर पार्किंग शुल्क वसूली, मारपीट का आरोप

Connect News 24

Collection of parking fee on the highway in Kachla, allegation of assault

कछला में पार्किं की रसीद काटता युवक। स्रोत- ​शिकायत कर्ता

कांवड़ मेले के दौरान घाट पर शुल्क वसूली को हुआ था ठेका

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर कांवड़ मेले के दौरान पार्किंग शुल्क वसूले जाने के ठेके का दायरा हाईवे तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को भी ठेकेदार के कारिंदों ने टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवरों से शुल्क वसूल किया। टेंपो चालकों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए गुस्से का इजहार किया।

गंगाघाट पर श्रद्धालुओं से पार्किंग वसूली का ठेका कछला नगर पंचायत बोर्ड से पास बताया जा रहा है। जिले में हालांकि अब तक किसी भी पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वसूली नहीं हो रही है, लेकिन कछला नगर पंचायत ने कांवड़ मेले के दौरान शुल्क वसूली शुरू करा दी थी।

ठेकेदार के कारिंदों के शिकार टेंपो चालकों में सत्यवीर सिंह, कासगंज जिले में सोरों निवासी फुदकिया और प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से चौराहे के पास शुल्क वसूली की जा रही है। भारी वाहनों से अधिकतम तीन सौ रुपये तक की वसूली हो रही है, जबकि घाट के अलावा हाईवे पर कहीं भी किसी वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल नहीं किया जा सकता।

बताते हैं कि तीन दिन पहले भी ठेकेदार के कारिंदों और एक वाहन चालक के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

रसीद कटवाने से इन्कार पर राजस्थान के श्रद्धालु की पिटाई

राजस्थान में झालाबाड़ जिले के भवानी थाना क्षेत्र के गांव सूलिया निवासी राजू पुत्र रमेश बुधवार को गंगा स्नान के लिए कछला पहुंचे। उसी दौरान उनके वाहन को घाट पर ही रोक लिया गया। उससे सौ रुपये की रसीद कटवाने को कहा गया। आरोप है कि रसीट कटवाने से इन्कार पर ठेकेदार के कारिंदों ने हाथापाई की। घाट पर रखे कपड़े भी फेंक दिए गए। राजू ने इसकी शिकायत पहले कछला चौकी पर की, फिर कासगंज जिले की सोरों कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया।

कछला में पार्किंग शुल्क का ठेका गंगाघाट पर पूरे वित्तीय वर्ष के लिए हुआ है। हाईवे पर शुल्क वसूले जाने के बारे में जानकारी नहीं है। घाट पर शुल्क की दर के बारे में रिकॉर्ड देखकर ही कुछ बता पाएंगे। फिर भी किसी के मारपीट की गई है तो उसे पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

– अब्दुल सबूर, कार्यवाहक ईओ

कछला में पार्किं की रसीद काटता युवक। स्रोत- शिकायत कर्ता

कछला में पार्किं की रसीद काटता युवक। स्रोत- शिकायत कर्ता

कछला में पार्किं की रसीद काटता युवक। स्रोत- शिकायत कर्ता

कछला में पार्किं की रसीद काटता युवक। स्रोत- शिकायत कर्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button