Budaun News: पूर्व छात्र परिषद ने किया प्रधानाचार्य का सम्मान

पूर्व छात्र परिषद ने किया प्रधानाचार्य रविशरण सिंह का सम्मान। स्वयं
बदायूं। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान को शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर विद्यालय की प्रबंध समिति एवं पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंधक मनीष सिंघल व पूर्व प्रबंधक मदनलाल राजपूत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। सरदार भगत सिंह ने सरोपा एवं कृपाण भेंट की। इस मौके पर वेदप्रकाश राठौर, मो. खिजर अहमद, रामसिंह राजपूत, दीपक मिश्रा, विवेक राठौर, अजय पाल आदि मौजूद रहे।
इधर, उझानी की बाजार कला वाल्मीकि बस्ती में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य रविशरण का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बस्ती के बच्चों के लिए विद्या भारती एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है। बच्चों को शिक्षित बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मोहित प्रभाकर, प्रतीक वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, अरुण कुमार, कपिल कुमार, आशीष वाल्मीकि, हर्ष वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।


