Budaun News: अंबियापुर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलीं खामियां

अंबियापुर संविलियन स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम जीत सिंह राय
बिल्सी। संविलियन विद्यालय अंबियापुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र का एसडीएम जीत सिंह राय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर खामियां मिलीं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। विद्यालय परिसर में घास, झाड़िया उग आईं थीं तो कूड़ा-कचरा पड़ा था। विद्यालय के कक्षों की भी सफाई ठीक नहीं मिली। जलभराव भी था। उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाडी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कुल छह बच्चे मिले। इस संंबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ली गयी तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं। उन्होंने यहां पंजीकृत कुपोषत बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। संवाद