बदायूं

Budaun News: जलभराव से त्रस्त अंबियापुर के ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Villagers of Ambiyapur, affected by waterlogging, demonstrated

जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते अंबियापुर के ग्रामीण। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर के ग्रामीण कई साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसको लेकर गांव के लोगों में खासी नाराजगी है। उन्होंने बुधवार को शिव मंदिर के निकट एकत्रित होकर ग्राम प्रधान और विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से दूषित जलभराव के चलते यहां संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। कीचड़ से भरी लबालब सड़क और नालियों में कीड़े पनपने लगे हैं। मामूली बारिश में मुख्य सड़क से गांव में अंदर जाने के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लंबे समय से हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। लोगों के घरों के सामने सड़क पर गंदे पानी से भरा रहता है।

जलभराव की समस्या से गांव के लोग काफी दुखी है। गंदगी के चलते गांव में संक्रामक रोगों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पानी निकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण स्थिति विकराल है। गांव में फैली गंदगी से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में मच्छरों से संक्रमण फैलने लगे है।

क्षेत्र पंचायत प्रशासन को इस समस्या में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। गांव के भगवान स्वरुप, उदयवीर, शिवम, मोहित कुमार, राहुल शर्मा, हेमेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, रामवती, रीना देवी, रेखा रानी आदि ने डीएम से इस समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button