बदायूं

Budaun News: एसडीएम के विरुद्ध व्यापारियों में गुस्सा, प्रभारी मंत्री से मिले, कार्रवाई की मांग

Connect News 24

Anger among traders against SDM, met the minister in charge, demanded action

बिल्सी में व्यापारी के साथ हुई घटना संबंध में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से मिला व्यापारियों का

बदायूं। बिल्सी में सीमेंट कारोबारी को थप्पड़ जड़ने वाले एसडीएम के खिलाफ व्यापारी संगठनों में आक्रोश है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से मिले और घटना से उन्हें अवगत कराया। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बताया कि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी जिले की प्रभारी मंत्री को प्रकरण के बारे बताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने अपने पद की मर्यादा तार-तार कर व्यापारी के साथ इस तरह की घटना की। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ केशव कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

पीड़ित व्यापारी का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। बोलीं कि अगर जिला प्रशासन की ओर से कोई हीलाहवाली हुई तो इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने प्रकरण के बारे में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल को अवगत करा दिया गया है। इस दौरान हर्षित गुप्ता, योगेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमित वैश्य, संजीव आहूजा, नितिन वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button