बदायूं

Budaun News: बगरैन में आतंक मचाए सांड़ को पशुपालन विभाग ने पकड़ा

Connect News 24

Animal Husbandry Department caught the bull that created terror in Bagrain.

सांड को ग्रामीणों के साथ पकड़ते पशुपालन विभाग की टीम, संवाद

बगरैन। कस्बे में एक सांड़ के हमले में तीन लोग चोटिल हो गए। लोगों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया। सूचना पर बृहस्पतिवार को पशु पालन विभाग टीम पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को इंजेक्शन देकर बेहोश किया और फिर ग्रामीणों की मदद से उसे ग्राम सचिवालय में बंद कर दिया गया। पशुधन अधिकारी का कहना है कि सांड़ पागल हो गया हैै।

कस्बे में दो दिन से एक सांड़ ने आंतक मचा रखा था। उसके हमले में नक्शे अली निवासी उदयपुर का हाथ टूट गया तो मोरपाल निवासी सरौरी घायल हो गए। सांड़ ने कई गाड़ियां भी तोड़ दीं। बृहस्पतिवार को आंवला रोड पर किसान उमांशकर को सांड़ ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। सांड़ के आंतक को देखकर कस्बे के वेदपाल सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फोन से सूचना दी तो उन्होंने सैदपुर से पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. राजाराम पाल को टीम के साथ बगरैन भेजा।

टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को काबू में किया। बेहोश करने के बाद उसे ग्रामीणों की मदद से ग्राम सचिवालय में बंद करा दिया गया है। इसके बाद कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली। पशुधन प्रसार अधिकारी का कहना है कि सांड़ पागल हो गया है, इससे वह लोगों पर हमला कर रहा था। उसका इलाज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button