शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीआरएम ने अमृत योजना के तहत चल रहे कार्य का लिया जायजा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:14 AM IST

DRM took direction of the ongoing work under Amrit Yojana

शाहजाहंपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा किए जाने के कार्य का निरीक्षण कर निर्देश देते उीआ

शाहजहांपुर। मुरादाबाद से लखनऊ तक स्पीड ट्रायल के लिए निकले डीआरएम राजकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।

डीआरएम राजकुमार सिंह स्पीड ट्रायल कर लखनऊ से लौट रहे थे। आगे ब्लॉक होने के कारण उनकी स्पेशल ट्रेन शाम 4:45 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। ट्रेन से उतरकर डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन को ऊंचा किए जाने के कार्य को देखा। बोले कि ट्रेन के कोच में चढ़ने और उतरने में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ऊंचाई के मानक का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म पर बने उन स्टॉलों को देखा, जिनको हटाया जाना है। इसके साथ ही कुछ पेड़ाें को भी काटा जाएगा। डीआरएम ने अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर होने सभी निर्माण कार्याें की जानकारी ली। इसमें फुट ओवरब्रिज बनाने, एस्केलेटर लगाए जाने आदि का कार्य शामिल है। करीब 45 मिनट तक निरीक्षण के बाद वह शाम 5:25 बजे अपनी स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button