शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 14246 बच्चों को डीपीटी और 36169 को टीडी वैक्सीन लगेगी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST

14246 children will get DPT and 36169 will get TD vaccine.

शाहजहांपुर में डिप्थीरिया से बचाव के लिए अ​भियान का शुभारंभ करने के बाद बच्चों को जानकारी देते

शाहजहांपुर। बच्चाें को गलाघोंटू बीमारी से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को डिप्थीरिया और टीडी अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने एनटीआई में फीता काटकर किया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण कराया गया।

सीएमओ ने बताया कि दस नवंबर तक चलने वाले टीकाकरण अभियान में कक्षा एक में पढ़ने वाले पांच वर्ष के तक के बच्चों और कक्षा पांच में अध्ययनरत 10 साल के बच्चों व दसवीं में पढ़ने वाले 16 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में बच्चों के टीके लगाए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाले 14246 को डीपीटी बूस्टर की दूसरी डोज और कक्षा पांच के 36169 बच्चों को टीडी की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अवसर पर यूनिसेफ डीएमसी हुदा जेहरा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. आकांक्षा यादव, डीपीएम इमरान, शशिविंद शुक्ला, मनोज, अर्बन को-ऑर्डिनेटर पुनीश आदि लोग उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button