बदायूं

Budaun News: डॉक्टर दंपती से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

शहर के बाइपास पर पकड़ा गया, बाइक, 2220 रुपये और मोबाइल बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर के डॉक्टर दंपती लूटकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से लूटपाट में प्रयोग की गई बाइक, 2220 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अभी इसमें एक और बदमाश फरार है, जिसे कोतवाली पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में 16 अगस्त की शाम बदमाशों ने डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। सभी बदमाश उनके क्लीनिक में मरीज बनकर घुसे थे। उसके बाद उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 43 हजार रुपये लूट लिए थे। उनकी तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने 30 अगस्त को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे थे। उनमें एक बदमाश बरेली निवासी करनवीर भी शामिल था।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरेली के कर्मचारी नगर निवासी बदमाश करनवीर को शहर के बाइपास पर देखा गया है। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी कर दी और उसे आसरा आवास के नजदीक से दबोच लिया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button