बदायूं

Budaun News: फाइनेंस कंपनी के मालिक पर एक और रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। ग्रीन इन्फ्रा हाइट्स फाइनेंस कंपनी के मालिक ध्रुव कुमार मौर्य उर्फ डीके के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। डीके मौर्य पर इससे पहले भी कई कई मामले दर्ज हैं। अब एक बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल दुनो बस्ती निवासी फूलावती का कहना है कि उसने अपनी वृद्धावस्था को देखते हुए पांच साल पहले चित्रांश नगर निवासी ध्रुव कुमार मौर्य उर्फ डीके की कंपनी ग्रीन इन्फ्रा में 4.90 लाख रुपये जमा किए थे।

इस समय डीके ने उनसे कहा था कि पांच साल में धनराशि दोगुनी हो जाएगी लेकिन समय पूरा होने के बाद भी डीके ने उनका पैसा नहीं दिया उन्होंने कई बार उससे रुपया मांगा लेकिन वह राशि वापस करने को तैयार नहीं हुआ। इस समय उनके मय ब्याज के 13.80 लाख रुपये बन रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मृतक के परिवार वालों ने भी कराई डीके पर रिपोर्ट

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी पप्पू की शनिवार शाम मौत हो जाने के बाद परिवार वालों ने डीके के घर के सामने शव को रखकर करीब दो-तीन घंटे तक हंगामा किया था। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि ध्रुवकुमार मौर्य ने पप्पू का काफी रुपया हड़प लिया। इससे पप्पू काफी परेशान थे। वह करीब छह माह से बीमार भी चल रहा था। इस संबंध में पुलिस ने परिवार वालों की ओर से ध्रुव कुमार मौर्य और उसकी पत्नी नीलम मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद

नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख ठगे, आरोपी जेल भेजा

बदायूं। शहर कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शहर के मोहल्ला नागरान निवासी मोहम्मद शरीफ का कहना है कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव अताईपुर जैदी निवासी असरार उनके मकान में किराये पर रहता था। वह खुद को सरकारी नौकर बताता था। उसने स्वास्थ्य विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाकर उनसे 3.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर फहीम, मोहम्मद याकूब और पूजा से भी ठगी की। बाद में यहां से चला गया। एक दिन पहले उन्हें आरोपी दिखाई गया। तब उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button