रामपुर

Rampur News: भाकियू ने यूपीएसएस की धान खरीद पर उठाए सवाल

Connect News 24

रामपुर। भाकियू (टिकैत) ने यूपीएसएस की धान खरीद पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि बिचौलिये फर्जी पंजीकरण के जरिये राइस मिलर्स को धान बेच रहे हैं। टाहकलां, पीपलीनायक और भोट बक्काल केंद्र पर सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जांच को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि उनका संगठन कई साल से एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहा है। कहा कि इस बार भी धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसमें यूपीएसएस सबसे आगे है। भोट बक्काल, टाहकला, पीपली नायक समिति और टांडा मंडी केंद्रों पर की गई खरीद की जांच की जाए तो घपला सामने आ जाएगा।

प्रदेश महासचिव ने दावा किया कि इन केंद्रों पर अभी तक एक भी वास्तविक किसान का धान नहीं खरीदा गया है। राइस मिलर्स ही बिचौलियों से कागज लगवा रहे हैं। किसी भी केंद्र पर धान दिखाई नहीं देगा। चेतावनी दी कि शीघ्र खरीद की जांच नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। फर्जीवाड़े से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी अवगत कराया जाएगा। पंचायत में ठाकुर ओमवीर सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, मित्रपाल, राम सिंह लोधी, धर्मेंद्र ठाकुर, उदयवीर सिंह, दिलशाद, धान सिंह, सिराज अहमद, अमन ठाकुर अनिल कुमार, यशपाल सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button