बदायूं
Budaun News: एसओ उघैती समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:49 AM IST
बदायूं। उघैती थाने के अंदर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक के भाई ने एसओ उघैती समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सलामतपुर भूड़ निवासी ऋषिपाल ने सीजेएम की अदालत में धारा 156 (3) के तहत अर्जी देते हुए बताया है कि बीते दिनों उसके भाई पन्नालाल को उघैती पुलिस पकड़कर थाने लाई थी। थाने में उससे 10 हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर उसकी हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में एसओ, एसआई के अलावा दो सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। संवाद