Budaun News: चक्कर काट रहे लेकिन नहीं हो रहा किसानों की समस्याओं का निदान

विकास भवन सभागार में किसान दिवस पर किसानों की शिकायतें सुनते अधिकारी।
किसान दिवस में किसान तो पहुंचे पर नहीं आए अधिकारी
संवाद न्यूज एजेेंसी
बदायूं। किसान दिवस में लगातार किसानों की संख्या कम होती जा रही है। बुधवार को 10 से 12 किसान ही किसान दिवस में पहुंचे, लेकिन डीएम, सीडीओ के नहीं पहुंचने पर डीडीओ ने आयोजन की अध्यक्षता की। इस दौरान किसानों का कहना था कि लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है।
संपूर्ण समाधान दिवस की तरह किसान दिवस भी शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। बुधवार को विकास भवन में 12 बजे से किसान दिवस होना था, लेकिन डीडीओ राम सागर यादव और डीडी कृषि करीब पौने एक बजे विकास भवन सभागार में पहुंचे। इसके अलावा तमाम अधिकारी नहीं पहुंचे। जिस पर किसानों ने आपत्ति दर्ज की। उसके बाद में अपनी समस्याएं रखीं।
–
चार साल बाद भी नहीं निपटा मामला
ट्यूबवेल के लिए सन 2019 में शहर के मीरा चौकी निवासी उमाशंकर ने आवेदन किया था। उसके बाद में उनको सामान उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन तब से अधिकारियों ने उन्हें गेट पास नहीं दिया। जिसकी वजह से आज तक उनका बिजली बिल नहीं आया है। उनका कहना है कि इसको लेकर बार दो साल से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन निस्तारण आज तक नहीं हो सका है।
–
और नहीं शुरू हुआ राजकीय ट्यूबवेल
शहर के सैय्यदबाड़ा निवासी किसान लक्ष्मी नारायण पिछले एक साल से राजकीय ट्यूबवेल शुरू कराने के लिए लगातार लिखित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन वह 12 साल से बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि अधिकारी कह रह है कि लो वोल्टेज की समस्या है ऐसे में उनका समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हो सका है।
–
नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास
तहसील क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी शब्बीर का कहना हैं कि वह अत्यंत गरीब है। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आया। उसको कटवा दिया गया। दोबारा लिस्ट में नाम नहीं आया। उनकी जांच कराकर योजना का लाभ दिलाया जाए, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका।

विकास भवन सभागार में किसान दिवस पर किसानों की शिकायतें सुनते अधिकारी।

विकास भवन सभागार में किसान दिवस पर किसानों की शिकायतें सुनते अधिकारी।

विकास भवन सभागार में किसान दिवस पर किसानों की शिकायतें सुनते अधिकारी।