बदायूं

Budaun News: एआरटीओ ने छह निजी बसों का किया चालान, चार सीज

Connect News 24

ARTO invoiced six private buses, seized four

रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक प्राइवेट बस को चेक करते एआरटीओ अंबरीश कुमार। संवाद

शहर से लेकर कछला और बरेली रोड पर चलाया गया चेकिंग अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 निजी बसें पकड़ी गईं। उनमें छह बसों का चालान कर दिया गया जबकि चार सीज कर दी गईं। सभी बसों को रोडवेज परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

एआरटीओ ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाया। सुबह पांच बजे ही वह शहर के बाइपास पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके वाहनों की चेकिंग शुरू की। बाइपास पर चेकिंग करते हुए वह उझानी रोड पर पहुंच गए और उन्होंने कछला तक वाहनों की चेकिंग की। सुबह से लेकर दोपहर तक चली वाहन चेकिंग के दौरान कुल 11 निजीं बसें पकड़ी गईं। जिसमें छह का चालान करने के साथ चार को सीज कर दिया गया। एक बस के कागजात सही मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।

एआरटीओ ने बताया कि 15 दिनों तक जिले में निजी बसों की चेकिंग की जाएगी। शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हुई चेकिंग में 11 निजी बसें पकड़ी गईं। उनमें छह का चालान और चार को सीज कर दिया गया। यह बसें दिल्ली और जयपुर जा रहीं थीं। उनमें सवारियां भी बैठी हुईं थीं। सभी बसों को रोडवेज बस स्टैंड पर ही ले जाया गया। जहां सभी सवारियों को उतार दिया गया।

इसके बाद सीज बसों को रोडवेज परिसर में ही खड़ा करा दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि अवैध रूप से चल रहीं सभी बसों का चालान किया जाएगा या फिर उन्हें सीज कर दिया जाएगा। अवैध रूप से कोई बस चलने नहीं दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button