Budaun News: बीएड परीक्षा में बायोमेट्रिक से लगेगी परीक्षार्थियों की हाजिरी
बदायूं। उप्र संयुक्त बीएड परीक्षा 15 जून को होने जा रही है। इस बार यह परीक्षा झांसी का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज और एसकेआईसी में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षार्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक से लगेगी।
15 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा छह महाविद्यालयों में बनाए गए आठ केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की होगी। ओएमआर शीट की तीन प्रतियां होंगी। इसमें तृतीय प्रति परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति होगी।
वहीं प्रश्नपत्र बुकलेट परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगाई जाएगी। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी व स्कैनिंग की दुकानें बंद रहेंगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
-गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज 400
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 500
-केदार नाथ महिला इंटर कॉलेज 500
-नगर पालिका इंटर कॉलेज 400
-एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज (ए) 500
-एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज (बी) 400
-एसकेआईसी(ए) 400
-एसकेआईसी(बी) 194