Budaun News: लट्ठमार होली का दर्शकों ने उठाया लुफ्त

उसावां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मयूर नृत्य करते कलाकार। संवाद
उसावां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कश्यप वाली चौपाल में बहजोई से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली, लट्ठमार होली, ब्रज के नृत्य आदि हुए। वहीं सुंदर झांकियां भी सजाई गई। बारिश की वजह से कार्यक्रम रुक रुककर चला। कस्बे के वार्ड 11 में कश्यप वाली चौपाल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुप्ता स्टेज संस्था बहजोई के कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई। वहीं मयूर नृत्य, माखन चोरी लीला, लट्ठमार होली, फूलों की होली जैसे कार्यक्रम किए गए। बारिश की वजह से कार्यक्रम में बार-बार व्यवधान हुआ, लेकिन दर्शक पूरे समय जमे रहे। कार्यक्रम में गंगासहाय, नगर पंचायत सदस्य श्यामा देवी, पूर्व सदस्य धनमेश कश्यप, डॉ. राजीव कश्यप, राकेश कश्यप, बाबूराम कश्यप, रोहित सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद