Budaun News: बगरैन ने सात विकेट से जीता मैच


बगरैन के खुसरो डिग्री कॉलेज के मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी।स्रोत-स्वयं
खुसरो कप : जीशान बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बगरैन। खुसरो डिग्री कॉलेज के मैदान पर खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें पहला मैच ओपी सिंह इंटर काॅलेज बगरैन व देवकी नंदन स्वतंत्रता सेनानी इंटर काॅलेज वजीरगंज के बीच हुआ। इसमें बगरैन ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का शुभारंभ खुसरो ट्रस्ट के चेयरमैन शेर अली जाफरी व प्राचार्य डाॅ. कुलदीप सिंह ने किया। टाॅस जीतकर वजीरगंज ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। पूरी टीम 15.3 ओवर में 72 रन पर आउट हो गई। कप्तान गगन ने 13, फैजान ने 19 रन की पारी खेली। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी न छू सका। बगरैन के गेंदबाज जीशान ने छह विकेट अपने नाम किए, वहीं आसिफ ने दो विकट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगरैन की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 73 रन बनाकर सात विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। जीशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शेर अली जाफरी ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों मे आत्मविश्वास बढ़ता है। प्राचार्य डाॅ. कुलदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी को हारने पर निराश नहीं होना चाहिए। अंपायरिंग सोमवीर सिंह व विद्वान यादव ने की।



