Budaun News: बालाजी भक्त मंडली ने किया बाबा का शृंगार

बाबा का श्रृंगार कर पूजा करते बाबा के भक्तगण। संवाद
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के भक्तों द्वारा हनुमान बाबा को श्रद्धाभाव से चोला चढ़ाया गया। उसके बाद उनका भव्य शृंगार किया गया। साथ ही यहां सभी भक्तों ने श्री हनुमान जी के चालीसा का पाठ एवं भजन कीर्तन भी किया।
इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, मंयक माहेश्वरी, रितिक कुमार, जितेंद्र शर्मा, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे। इधर नगर के अटल चौक के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी हनुमान जी के भक्तों ने भव्य शृंगार कर प्रसाद का वितरण किया। संवाद