बदायूं

Budaun News: नगर पालिका के नोटिस पर भी नहीं हटाया छज्जा

Connect News 24

उझानी। श्रीनारायणगंज मोहल्ले में दूसरे के प्लॉट की ओर एक महिला ने अपने मकान का छज्जा निकाल लिया है। मामला नगर पालिका के संज्ञान में आया तो मौका मुआयना करने के बाद महिला को नोटिस जारी किया गया, लेकिन छज्जा अब तक नहीं हटाया गया है।

प्लॉट स्वामिनी विद्यावती ने पिछले महीने ईओ अब्दुल सबूर से अपने प्लॉट की ओर अवैध तरीके से छज्जा निकाल लेने की शिकायत की थी। जांच में छज्जे का निर्माण अवैध पाया गया तो आरोपी चंदीचरन चक्रवर्ती को नोटिस दिया गया। इसके बाद भी चंदीचरन ने छज्जा नहीं हटाया है। विद्यावती ने अब पुलिस से भी शिकायत की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button