बदायूं

Budaun News: दो सड़कों के निर्माण पर रोक, सात को दी मंजूरी

Connect News 24

Construction of two roads stopped, approval given to seven

वजीरगंज में प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करतीं एसडीएम कल्पना जायसवाल। संवाद

वजीरगंज। नगर पंचायत ने नौ सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर फाइल अनुमोदन के लिए एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल के पास भेजी थी। मंगलवार को उन्होंने प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। दो सड़कों का निर्माण नियम विरुद्ध पाए जाने पर रोक लगाकर सात सड़कों को मंजूरी दे दी। बरातघर में गंदगी देखकर सफाई के भी निर्देश दिए।

मंगलवार को बिसौली एसडीएम कल्पना जायसवाल सबसे पहले नगर पंचायत पहुंचीं। यहां स्थित मंदिर के चबूतरे पर गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वार्ड नंबर दो गौटिया बरातघर में पहुंचने के दौरान उन्होंने सड़कों पर जानवर बंधे देखकर ईओ को सड़क से खूंटे उखड़वाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने बरातघर के दोनों गेट खुले हुए तथा वहां गंदगी देखकर तुरंत सफाई कराने तथा एक कर्मचारी को वहां तैनात करने को कहा। परिसर में तुरंत इंटरलॉकिंग कराने के भी निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बनिया में प्रस्तावित बाउंड्रीवॉल को भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा।

प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वार्ड नंबर आठ स्थित एक पतली सड़क तथा वार्ड नंबर दस स्थित एक सड़क के निर्माण पर रोक लगाकर शेष सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी। इस मौके पर उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र ज़हीर अहमद, कानूनगो राजेश शर्मा, लेखपाल सज्जाद हुसैन, ईओ अखिलेश दीक्षित मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button