बदायूं

Budaun News: बागीश पाठक बने पुलिस और आबकारी स्थायी समिति के सदस्य

Connect News 24

Bagish Pathak becomes member of Police and Excise Standing Committee

बागीश पाठक ,एमएलसी।

बदायूं। विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक को पुलिस और आबकारी स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके सदस्य बनने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को मिली, वैसे ही खुशी की लहर दौड़ गई।

समर्थकों ने उनको फोन पर बधाई देना शुरू कर दिया। बहुत से लोग उनके आवास पर पहुंच गए। समर्थकों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। बागीश पाठक ने बताया कि विधान परिषद के सभापति ने उनको मनोनीत किया है। उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button