बदायूं

Budaun News: रामजन्म भूमि से आए अक्षतों का किया वितरण

Connect News 24

Distribution of Akshats from Ramjanmabhoomi

संजरपुर बलजीत में अक्षत वितरण करते रामभक्त।स्रोत-स्वयं

बदायूं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम विकासखंड उझानी के ग्राम पंचायत संजरपुर बलजीत और संजरपुर गुलाल में हुए। रामभक्तों ने टोली बनाकर प्रचार वाहन से घर-घर श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षतों को वितरण किया। नगर प्रचारक आकाश, राहुल, विचित्र आदि के नेतृत्व में घर-घर जाकर टोली के साथ अक्षत वितरण किए गए। इस मौके पर प्रदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जयप्रकाश माहेश्वरी, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, सुमन वीर सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

दहगवां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार को वाल्मीकि बस्ती में घर-घर जाकर राम मंदिर के अक्षत पत्र वितरण किए। संघ के कार्यकर्ताओ ने बताया कि यह अक्षत पत्र अयोध्या से नगर में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को भजन कीर्तन कर दीपक जलाएं और आंनदोत्सव मनाएं। इस मौक़े पर मयंक गुप्ता, रमेश चन्द्र सैनी, लोकमन वर्मा, अमित गुप्ता, पिंटू मोदी, राजेन्द्र गुप्ता, आचार्य संजीव उपाध्याय, हरीश गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button