Budaun News: बैंकर्स लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करें
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स समिति व जिलास्तरीय ग्रामीण सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंक वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार लाएं।
बैंकों में लोन की पत्रावलियां पेंडिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि एक सप्ताह अभियान चलाकर लोन के लिए लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करें। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का सीसीएल लोन स्वीकृत की प्रगति ठीक न होने पर डीएम ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि लोन समय से स्वीकृत कर वितरण कराएं।
डीएम ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत बड़े लक्ष्य के सापेक्ष स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन कैंप लगाकर प्राप्त किए जाएं। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, एडीएम एफआर आरके पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद