बदायूं

Budaun News: बितरोई में बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Connect News 24

मुजरिया। गांव बितरोई में बरात चढ़त के दौरान विवाद होने पर गांव के ही कुछ लोगों ने बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट में महिलाओं समेत कई बराती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बैन निवासी धनपाल के पुत्र तेजप्रकाश की बरात रविवार की रात मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बितरोई गई थी। बरात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने शादी में खलल डालने के लिए बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर काफी देर तक बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद मारपीट में घायल हेमराज, उनकी नातिन शीतल, संध्या, पुत्रवधु उर्मिला, शिवकुमार निवासी गांव बैन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए पहले घायलों को थाने से ही भगा दिया। सोमवार की सुबह घायलों को थाने बुलाया गया, इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इस संबंध में एसएचओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में विवाद हो गया था। सूचना पर यूपी 112 पीआरवी मौके पर गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने सुलहनामा लिखकर दे दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button