बदायूं

Budaun News: कबड्डी में ब्यौर की टीम अव्वल

Connect News 24

Beor's team tops in Kabaddi

इस्लामनगर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद : ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़कर लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कबड्डी में ब्यौर की टीम अव्वल रही।

जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की तरफ से ब्लॉक इस्लामनगर, सहसवान में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस्लामनगर के गांव अल्लैह समसपुर में हुई प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह की देखरेख में हुई। उद्घाटन बीडीओ मुनव्वर खां ने किया।

यहां सब जूनियर महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, जूनियर महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रियंका, 800 मीटर दौड़ में राधा, जूनियर पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमन, 1500 मीटर दौड़ में खैमेश बघेल प्रथम, सीनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकाश, 1500 मीटर दौड़ में लकी और सब जूनियर पुरुष वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में शिवा सिंह प्रथम रहे। सीनियर पुरुष वर्ग की कबड्डी में ब्यौर की टीम प्रथम, बॉलीवाॅल में मोहसनपुर विजेता रहे।

100 मीटर दौड़ में जय सिंह, सलोनी प्रथम

फोटो-22

मुजरिया। ब्लॉक सहसवान के कृषि इंटर कॉलेज मजुरिया में हुई प्रतियोगिता के सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुनीश प्रथम, आदित्य सोलंकी द्वितीय, रंजीत यादव तृतीय, जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जय सिंह प्रथम, जगवंत सिंह द्वितीय, अनूप तूतीय, जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सलोनी चौहान प्रथम, रिंकी द्वितीय, दीक्षा राजपूत तृतीय रहीं। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी में मिश्रीपु़र मुकईया विजेता, अलीगंज उपविजेता, जूनियर महिला वर्ग की लंबीकूद में रोनिका प्रथम, रानू द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार की देखरेख में हुआ। संवाद

इस्लामनगर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

इस्लामनगर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button