बदायूं

Budaun News: नए साल के स्वागत में जमकर धमाल

Connect News 24

A blast to welcome the new year

नए साल के स्वागत के लिए विश करने को फूल खरीदती युवति। संवाद

एक दूसरे को बधाई देने का चलता रहा सिलसिला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर समेत जिले के लोग नए साल के जश्न में रविवार शाम आठ बजे से ही डूब गए। लोगों ने शहर के रेस्टोरेंट, होटलों में पहुंचकर धमाल किया। रात 12 बजते ही पटाखे दागे और एक दूसरे को नववर्ष की मुबारकबाद दी। इससे पहले दिन में दौरान युवाओं ने गुलाब के फूल एवं गुलदस्तों की खरीदारी की। देर रात तक लोग होटलों में भीड़ रही।

शहर के होटलों एवं रेस्टोरेंट में 2023 की विदाई और 2024 वर्ष के आगमन के चलते रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। रेस्टोरेंट, होटल दुल्हन की तरह सजे नजर आए तो कुछ होटलों में म्यूजिकल नाइट के साथ लजीज व्यंजन का इंतजाम किया गया। संगीत की धुन पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। बहुत से लोग परिवार के साथ भी होटलों में जश्न मनाने पहुंचे।

दोपहर में शहर की गिफ्ट गैलरियों में काफी चहल-पहल रही। रिश्तेदारों, दोस्तों के लिए युवाओं ने जमकर उपहार खरीदे । वहीं गुलदस्ता, घड़ी, परफ्यूम, पर्स, बेल्ट, ग्रीटिंग कार्ड, कपड़ों की भी जमकर खरीदारी हुई। बड़ा बाजार, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में काफी चहल-पहल रही।

फोटो- 24 व 25

गुलाब और बुके की हुई खरीदारी

नए साल को लेकर फूल और बुके का कारोबार भी अच्छा रहा। शहर के फूल विक्रेताओं के पास दो दिन पहले से ही लंबी डंडी वाले गुलाब की मांग थी। इस कारण दुकानदारों ने पहले से ही गुलाब मंगाए हुए थे। गुलदस्ता विक्रेता समीर ने बताया कि सबसे ज्यादा एकल गुलाबों की बिक्री हुई है जबकि गुलदस्तों की बिक्री अनुमानित हुई। इस साल कारोबार अच्छा रहा है।

पहले से बुक रहे होटल-रेस्टोरेंट

शहर के कई होटल व रेस्टोरेंट पहले से बुक रहे। इस दौरान कई लोग होटल संचालकों से एंट्री मांगते रह गए लेकिन होटल बुक होने की वजह से एंट्री नहीं दी गई। कई घरों में भी कार्यक्रम हुए। घड़ी ने जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही शुभकामनाएं देने का दौर भी शुरू हो गया। लोगों ने फोन और मैसेज करके एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

नए साल के स्वागत के लिए विश करने को फूल खरीदती युवति। संवाद

नए साल के स्वागत के लिए विश करने को फूल खरीदती युवति। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button