बदायूं

Budaun News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Connect News 24

Bike collides with divider, youth dies

मृतक जोगराज का फाइल फोटो।

सहसवान के गंगापुर मोड़ पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगापुर शुकरुल्लापुर निवासी जोगराज (32) पुत्र छोटे लाल कस्बे में अपनी मोबाइल ठीक कराने आया था। दोपहर को घर लौटते समय गांव के पास ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर मोड़ पर हुआ। पुलिस ने सूचना दी तो रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवक जोगराज मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार की गुजर-बसर का संकट गहरा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार मासूम बच्चे छोड़ गया है। इनमें सबसे बड़ा पुत्र आठ वर्ष का है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button