बदायूं

Budaun News: गन्ना लदी ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत

Connect News 24

Bike rammed into sugarcane laden trolley, youth dies

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक। संवाद

उघैती। थाना क्षेत्र में बुधवार रात ग्राम स्वरूपपुर के नजदीक एक बाइक गन्ना लदी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 40 वर्षीय अजयपाल की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर बाइक सवार के शव को मोर्चरी भेज दिया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव भिलौलिया निवासी अजयपाल बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक थाना क्षेत्र में ग्राम स्वरूपपुर के नजदीक पहुंची थी। उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। गांव के नजदीक गन्ना लदी ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। अजयपाल की बाइक उससे टकरा गई। इससे उनका सिर ट्रॉली में जा लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लाइन लग गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार के परिवार वालों को इसकी सूचना दी, जिससे परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने वाहन हटवाकर जाम खुलवाया और उसके शव को मोर्चरी भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button